..................... Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 1:janhvi kapoor rajkummar rao movie earned a lot on day 1 - Hindi Filmibeat

Mr and Mrs Mahi Box Office Day 1: मैदान में उतरते ही जाह्नवी कपूर की फिल्म ने मारा छक्का, कमाए करोड़ों रुपये

Mr and Mrs Mahi Box Office Day 1

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 1: सिनेमाघरों में एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। पहले राजकुमार राव की श्रीकांत, मनोज बाजपेयी की भैया जी और अब जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को रिलीज हो चुकी है। बता दें कि अब यह फिल्म भैया जी को टक्कर देने आई है। मिस्टर एंड मिसेज माही ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। बता दें कि फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन काफी शानदार रहा है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को फिल्म क्रिटिक्स का मिला जुला रिस्पांस आ रहा है। फिलहाल तो फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये का (अनुमानित) कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है। वहीं सिनेमा लवर्स डे के मौके पर फिल्म का टिकट 99 रुपये था। इस वजह से भी फिल्म के ज्यादा फायदा हुआ है। बता दें कि मिस्टर एंड मिसेज माही का क्लैश दिव्या खोसला की फिल्म सावी ए ब्लडी हाउसवाइफ के साथ हुआ है, लेकिन फिल्म फिर भी अच्छा रिस्पांस कर रही है।

जानें फिल्म की कहानी
बता दें कि मिस्टर एंड मिसेज माही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। क्रिकट लवर्स को यह फिल्म खास पसंद आने वाली है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि राजकुमार राव इस फिल्म में महेंद्र के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिन्होंने बचपन से ही क्रिकेटर बनने के सपना देखा होता है, लेकिन पिता नहीं चाहते कि वह क्रिकेट खेलें इस वजह से उन्हें अपने सपने को छोड़ना पड़ा, लेकिन यह सपना वह अपना पत्नी जाह्नवी कपूर (महिमा) से पूरा करवाते हैं। वैसे तो वह पेशे से डॉक्टर होती हैं, लेकिन वह पति के कहने पर क्रिकेट खेलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X