Box Office: टॉप पर हैं शाहरूख तो क्या.. PROFIT तो अक्षय कुमार ले गए
यहां जानें 2017 में अब तक सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्में। बता दें, शाहरूख खान की फिल्म रईस यहां शामिल नहीं है।
साल 2017 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। 3 महीने में 4 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है, जबकि कई बेहतरीन फिल्में अभी एक के बाद एक धमाल मचाने वाली है। बता दें, 2016 से तुलना की जाए तो 2017 का यह तीन महीना काफी फायदेमंद रहा है।
[तो ये देखेंगी सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. सबसे पहले.. OUCH]
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से अब तक 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है शाहरूख खान की 'रईस'.. फिल्म ने भारत में 139 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन जहां बात आती है मुनाफा.. यानि की प्रॉफिट कमाने की तो अक्षय कुमार ने शाहरूख खान को काफी पीछे छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' 3 महीनों में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने कुल 116.92 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया है।
More from Filmibeat
box office jolly llb 2 badrinath ki dulhania kaabil बॉक्स ऑफिस जॉली एलएलबी 2 बद्रीनाथ की दुल्हनिया काबिल


Click it and Unblock the Notifications











