Mission Raniganj Weekend Box Office: औंधे मुंह गिरी अक्षय कुमार- परिणीति की फिल्म, जानें तीन दिनों का कलेक्शन

Mission Raniganj Weekend Box Office: इस हफ्ते सिनेमाघरों में तीन हिंदी फिल्मों ने दस्तक दिया- मिशन रानीगंज, थैंक यू फॉर कमिंग और दोनों। तीनों ही फिल्में बड़े प्रोडक्शन की फिल्में हैं, लेकिन अफसोस की बात रही कि तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराश किया है।
भूमि पेडनेकर स्टारर 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने जहां अपने पहले वीकेंड में 4.42 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर मिशन रानीगंज पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी है।
ओपनिंग के बराबर अक्षय की फिल्म का वीकेंड कलेक्शन
टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी ये रेस्क्यू ड्रामा ने पहले दिन, यानि की शुक्रवार को 2.8 करोड़ के साथ ओपनिंग दी थी। फिर फिल्म ने शनिवार को 4.50 करोड़ और रविवार को 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया। अक्षय कुमार की फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन रहा 12.15 करोड़। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार के होते ही भी फिल्म के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। कुछ समय पहले तक, 12- 15 करोड़ अक्षय कुमार के फिल्मों की ओपनिंग होती थी।
बजट और बॉक्स ऑफिस कमाई
बहरहाल, वीकेंड के बाद अब मिशन रानीगंज कब तक सिनेमाघरों में टिक पाती है, देखना दिलचस्प होगा। बता दें, इस फिल्म का बजट 55 करोड़ तक का है। लिहाजा फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 65-70 करोड़ की कमाई करनी होगी। जो कि फिलहाल असंभव दिखता है।
इस हफ्ते रिलीज फिल्मों का जहां हाल बेहाल है। वहीं, फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दौड़ लगा रही है। अपने दूसरे वीकेंड तक फिल्म कुल 76.46 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











