Mission Raniganj Box Office: अक्षय कुमार की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल, चौंकाने वाला लाइफटाइम कलेक्शन

mission-raniganj-lifetime-box-office-akshay-kumar-starrer-turns-to-be-a-disaster-shocking-collection

Mission Raniganj Lifetime Box Office: ओएमजी 2 की सफलता के बाद, अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद, यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही है। सेल्फी के बाद, यह 2023 की अक्षय की अगली बड़ी फ्लॉप रही है।

टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी रेस्क्यू ड्रामा 'मिशन रानीगंज' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही थी। फिल्म ने शुक्रवार को 2.8 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी। अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की फिल्म से ऐसा कलेक्शन आना चौंकाने वाला है।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी नहीं मिला फायदा

अपनी रिलीज़ पर, मिशन रानीगंज को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ भी मिली। लेकिन दर्शक टिकट खिड़की तरह नहीं पहुंचे। नेशनल सिनेमा डे का फिल्म को थोड़ा फायदा मिला, लेकिन वह सिर्फ एक दिन के लिए था। कुल मिलाकर, यह अक्षय कुमार के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई है।

बजट और कलेक्शन

रिपोर्ट्स की मानें तो मिशन रानीगंज ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 41-42 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दिया है। फिल्म ने भारत में कुल 36 करोड़ तक की ग्रास कमाई की है। जबकि ओवरसीज से 5- 6 करोड़ तक का बिजनेस हुआ है। जाहिर तौर पर आंकड़ों के हिसाब से फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई है।

बता दें, इस फिल्म का बजट 55 करोड़ तक का था। लिहाजा फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 65-70 करोड़ की कमाई करनी थी। लेकिन फिल्म ने आधे में ही दम तोड़ दिया।

बहरहाल, इस वक्त अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी लाइन है। उनकी आने वाली फिल्मों में है- बड़े मियां छोटे मियां, स्काई फोर्स, वेलकम टू द जंगल, हाउसफुल 5, सोरारई पोट्रू रीमेक और हेरा फेरी 3..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X