Mission Raniganj Day 1 Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म के लिए निराशाजनक शुक्रवार, जानें कलेक्शन

Mission Raniganj Day 1 Box Office: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'मिशन रानीगंज' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन फिल्म पहले दिन दर्शकों को थियेटर तक लाने में सफल नहीं रही है। जिसका असर फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर भी साफ दिखा।
टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी ये रेस्क्यू ड्रामा ने पहले दिन, यानि की शुक्रवार को 2.8 करोड़ की कमाई की है। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार के होते ही भी फिल्म के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। हालांकि इस पीछे एक वजह इसका प्रमोशन भी है।
एडवांस बुकिंग में दिखा इजाफा
मिशन रानीगंज का प्रमोशन ना के बराबर किया गया, जिस वजह से दर्शकों तक ये फिल्म पहुंच ही नहीं पाई। लेकिन अब जबकि फिल्म रिलीज हो चुकी है और हर तरफ इसकी तारीफ हो रही है, फिल्म के दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में भी काफी इजाफा देखने को मिला है।
फिल्म की कमाई और बजट
मिशन रानीगंज के शनिवार की एडवांस बुकिंग में 140 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दिखी है। उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म अपने पहले वीकेंड तक 15 करोड़ तक की कमाई कर पाएगी। बता दें, इस फिल्म का बजट 55 करोड़ तक का है। लिहाजा फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 65-70 करोड़ की कमाई करनी होगी।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट और ओंकार दास मानिकपुरी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











