बैक टू बैक तीन फिल्में 150 करोड़ पार- बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिकॉर्ड बना रहे हैं अक्षय कुमार

फिल्म मिशन मंगल बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों में 128 करोड़ तक का बिजनेस कर चुकी है। गुरुवार को फिल्म ने 6.94 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। खास बात है कि इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार ने भी अपना एक खास रिकॉर्ड बनाया है। जहां पिछले साल तक अक्षय की एक भी फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया था। वहीं, मिशन मंगल बैक टू बैक अक्षय की तीसरी 150 करोड़ी फिल्म बन चुकी है.. वह भी महज 9 महीनों में। यह एक शानदार रिकॉर्ड है। मिशन मंगल अक्षय कुमार सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म भी है।

मिशन मंगल की बात करें तो फिल्म ने 2019 की टॉप मुनाफेदार फिल्मों में भी अपनी जगह बना ली है। 45 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म 169 प्रतिशत प्रॉफिट कमा चुकी है। फिल्म ओवरसीज में भी अच्छी कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 180 करोड़ से ऊपर कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो भारत में फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 180-190 करोड़ तक जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X