BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' का धमाकेदार वीकेंड कलेक्शन- 100 करोड़ी फिल्म
अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाई हुई है। फिल्म पहले वीकेंड के साथ ही 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 15 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म ना सिर्फ 2019 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर, बल्कि अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, ट्रे़ड पंडितों की मानें तो यह 'केसरी' को पीछे कर यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी साबित हो सकती है। सोमवार को भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी ऐवरेज से ऊपर बताई जा रही है।

अपनी विषय की वजह से फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। फैमिली ऑडियंस को फिल्म पसंद आ रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। रविवार को फिल्म ने 27.54 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 98 करोड़ तक पहुंच चुका है।
यहां जानें 2019 की फिल्में, जिसने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री-


Click it and Unblock the Notifications