BOX OFFICE: 'मिशन मंगल' का पहला हफ्ता पूरा- सुपरहिट कलेक्शन के साथ कमा रही प्रॉफिट
अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म मिशन मंगल ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। लगभग 120 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। साथ ही मिशन मंगल ने 2019 की टॉप मुनाफेदार फिल्मों में भी अपनी जगह बना ली है। दूसरे वीकेंड तक फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है, जिसके साथ ही यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।
ट्रेड पंडितों की मानें तो मिशन मंगल का लाइफटाइम टाइम कलेक्शन 170 करोड़ तक पहुंच सकता है। फिलहाल फिल्म इस हफ्ते भी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। जिसका फायदा मिशन मंगल और बाटला हाउस दोनों फिल्मों को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications