DAY 2: बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा 'मिशन मंगल' का तहलका- जानें दो दिनों का कलेक्शन
अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दो दिनों की कमाई के साथ ही फिल्म 50 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म को समीक्षकों और आम पब्लिक से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। यह ना सिर्फ 2019 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर, बल्कि अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है।
शुक्रवार को फिल्म ने 17.28 करोड़ की कमाई की है। यानि की दो दिनों में मिशन मंगल का कलेक्शन रहा 46.44 करोड़। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड तक फिल्म 90 करोड़ तक पहुंच जाएगी। कोई शक नहीं कि मिशन मंगल हिट हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications