मिशन मंगल ओपनिंग - 1st Day 1st Show के बाद बॉक्स ऑफिस का धमाकेदार हाल, बन गए रिकॉर्ड
अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी और शरमन जोशी स्टारर जगन शक्ति - आर बाल्कि की फिल्म मिशन मंगल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी है और पहले ही शो के बाद फिल्म ने जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म ने सुबह के शो में 40 - 45 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दिखाई है जो हर लिहाज़ से शानदार है।
अगर इस आंकड़े से अनुमान लगाया जाए तो फिल्म 23 - 26 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। दोपहर को फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 70 - 75 प्रतिशत की आंकी जा रही है और शाम को ये आंकड़ा बढ़कर 80 प्रतिशत तक जा सकता है। ऐसे में फिल्म की ओपनिंग 26 करोड़ पार कर सकती है।

पुणे, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में फिल्म को रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग मिल चुकी है। इन शहरों में फिल्म ने 90 - 95 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। वहीं अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में ये आंकड़ा 45 - 50 प्रतिशत ही पहुंचा है।
अगर एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने हिंदी सिनेमा के ऑल टाइम एडवांस में 12वां नंबर दर्ज कर लिया है। मिशन मंगल ने लगभग 15.5 करोड़ का एडवांस कमाया है।
देखिए हिंदी सिनेमा के टॉप 15 एडवांस कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications