मिशन मंगल बॉक्स ऑफिस - तीसरे दिन अक्षय कुमार - विद्या बालन की फिल्म ने मारी 35 प्रतिशत की उछाल

By Staff

जगन शक्ति की फिल्म मिशन मंगल, बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी धमाका कर चुकी है। शनिवार को फिल्म ने 23 करोड़ की कमाई की और तीन दिन में फिल्म ने लगभग 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। माना जा रहा है कि रविवार फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के लिए खुशखबरी लेकर ही आएगा और रिकॉर्ड्स टूटेंगे।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फीस और प्रमोशन हटाकर मिशन मंगल का बजट केवल 32 करोड़ रूपये है। यानि कि शनिवार के बाद से फिल्म जो भी कमाएगी वो मुनाफा होगा जिससे फिल्म से जुड़ा हर व्यक्ति फायदा ही लेगा। देखिए फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -

अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हाड़ी और शरमन जोशी स्टारर मिशन मंगल बेहद सादे स्तर पर बनाई गई एक वैज्ञानिक फिल्म है। एक आम से भारतीय को इतनी जटिल फिल्म समझाना बेहद मुश्किल है लेकिन डायरेक्टर जगन शक्ति ने ये काम बखूबी निभाया है।

आर बाल्कि ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है और फिल्म ने अब तक किसी भी दर्शक को निराश नहीं किया है। फिल्म भारत के मंगल ग्रह पर यान भेजने की कहानी है और इसके पीछे एक टीम की कितनी मेहनत और कितने प्रयास जुड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X