Mission Impossible 7 Box Office India: टॉम क्रूज देंगे अपनी सबसे बड़ी फिल्म, टूटेगा 5 साल पुराना रिकॉर्ड!

Mission Impossible 7 Box Office: टॉम क्रूज की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' को भारत में शानदार शुरुआत मिली है। लंबे समय से दुनियाभर के फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। भारत में भी इस फ्रैंचाइजी की दमदार फैन फॉलोइंग है, जिसका नतीजा फिल्म की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर भी देखने को मिला।
टॉम क्रूज की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ कलेक्शन किया है। वहीं, आगे के दिनों की एडवांस बुकिंग भी धमाकेदार चल रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर फिल्म जबरदस्त कमाई करने वाली है। खास बात है कि इस हफ्ते कोई बॉलीवुड फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है। लिहाजा, मिशन इम्पॉसिबल के पास पर्याप्त स्क्रीन हैं।
'मिशन इम्पॉसिबल 7' क्रिस्टोफर मैकक्वेरी द्वारा निर्देशित है और इसमें टॉम क्रूज के साथ हेले एटवेल, पोम क्लेमेंटिएफ़, विंग रेम्स, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन, वैनेसा किर्बी और हेनरी कज़र्नी जैसे कलाकार भी हैं। कोई शक नहीं कि इस फ्रैंचाइजी की हर अगली फिल्म के साथ टॉम क्रूज़ ने अपना गेम ऊंचा किया है।
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'मिशन इम्पॉसिबल 7' भारत में इस फ्रैंचाइजी की पहली 100 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है। इससे पहले फ्रैंचाइजी के हर पार्ट के साथ फिल्म के कलेक्शन में भी बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म साल 2018 में आई मिशन इम्पॉसिबल 6 की कमाई को पीछे कर पाती है या नहीं..
यहां जानें मिशन इम्पॉसिबल फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-
मिशन इम्पॉसिबल (1996)- 2 करोड़
मिशन इम्पॉसिबल 2 (2000)- 7 करोड़
मिशन इम्पॉसिबल 3 (2006)- 10 करोड़
मिशन इम्पॉसिबल 4 (2011)- 46 करोड़
मिशन इम्पॉसिबल 5 (2015)- 54 करोड़
मिशन इम्पॉसिबल 6 (2018)- 80 करोड़


Click it and Unblock the Notifications












