BOX OFFICE: धीमी शुरूआत.. अपनी लागत भी निकाल पाएगी 'मिर्जिया'!
राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिर्जिया' आज देश भर में रिलीज हो चुकी है। कोई शक नहीं कि हर्षवर्धन कपूर और सायामी खेर की इस फिल्म को लेकर फिल्मी गलियारों में काफी बातें चल रही थी, फिल्म को लेकर सितारों ने काफी पॉजिटिव रिस्पॉस भी दिया था। लेकिन बता दें, फिल्म की ओपनिंग जानदार नहीं रही।
उम्मीद की जा रही है कि मिर्जिया ओपनिंग डे पर 4-5 करोड़ की ओपनिंग देगी। हालांकि फिल्म का पहला शो कुछ खास नहीं रहा। फिल्म को सिर्फ 15 प्रतिशत occupancy मिल सकी। बता दें, मिर्जिया 1700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
[यहां पढें फिल्म का रिव्यू]

'मिर्जिया' 35 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 50 करोड़ की कमाई करने पड़ेगी।
खैर, 50 करोड़ का आंकड़ा पार करना थोड़ा मुश्किल है। उम्मीद है फिल्म फर्स्ट वीकेंड पर 12 करोड़ तक पहुंच जाए।
फिल्म मल्टीप्लेक्स दर्शकों को पसंद आ रही है। खासकर उत्तर भारत में, क्योंकि वहां मिर्जा- साहिबां की कहानी काफी मशहूर है।


Click it and Unblock the Notifications


















