Mirai BOC: धुंआधार कमाई करने वाली तेजा सज्जा की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर तोड़ रही दम, पांचवे दिन लाखों में कमाई

Mirai box office collection day 5: तेजा सज्जा और मंचू मनोज स्टारर एक्शन-फैंटेसी फिल्म 'मिराई' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 12 सितंबर, शुक्रवार को रिलीज किया गया। वीकेंड पर फिल्म ने शानदार कमाई की, लेकिन सोमवार से इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई।
इसके बावजूद, 'मिराई' ने पांच दिन में 56.75 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर लिया है।
मिराई का 5 दिनों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
पहला दिन (शुक्रवार): 13 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (शनिवार): 15 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (रविवार): 16.6 करोड़ रुपये
चौथा दिन (सोमवार): 5.68 करोड़ रुपये
पांचवां दिन (मंगलवार): 0.68 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन (5 दिन): 56.75 करोड़ रुपये
मिराई की कहानी
"मिराई" की कहानी एक सुपर योद्धा (तेजा सज्जा) पर आधारित है, जिसे नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा करनी होती है। इन ग्रंथों में अद्भुत शक्तियां छुपी हैं, जिन्हें पाने के लिए खलनायक ब्लैक स्वॉर्ड (मंचू मनोज) हर हद पार कर देता है।
फिल्म में तेजा सज्जा और मंचू मनोज के अलावा श्रिया सरन, ऋतिका नायक, तान्या केलर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
कुल मिलाकर, 'मिराई' ने शुरुआती वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया और अब वीकडेज में इसकी परीक्षा जारी है। अगर आने वाले दिनों में दर्शकों का सपोर्ट मिलता रहा, तो यह फिल्म आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications