Mirai BOC: तेजा सज्जा की फिल्म ने 4 दिन में ही मचाया तूफान, 'मिराई' बनी बॉक्स ऑफिस की नई ब्लॉकबस्टर!

mirai

Mirai box office collection day 4: तेजा सज्जा की नई एक्शन-फैंटेसी फिल्म 'मिराई' दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। इस फिल्म का डायरेक्शन कार्तिक गट्टमनेनी ने किया है। इसमें मंजू मनोज विलेन बने हैं, जबकि रितिका नायक, श्रिया सरन, जगपति बाबू और जयराम अहम किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म ने पहले दिन ही शानदार शुरुआत की और उसके बाद के दिनों में कलेक्शन लगातार बढ़ते गए।

मिराई का कलेक्शन रिपोर्ट

ओपनिंग डे (12 सितंबर): 13 करोड़ रुपये

दूसरा दिन (शनिवार): 15 करोड़ रुपये

तीसरा दिन (रविवार): 16.25 करोड़ रुपये

चौथा दिन (सोमवार): 6 करोड़ रुपये

अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 50.60 करोड़ रुपये हो चुका है।

वहीं सोमवार के थिएटर ऑक्यूपेंसी की बात करें तो-

हिंदी वर्जन: 9.74%

सुबह: 5.64%

दोपहर: 10.92%

शाम-रात: 12.65%

तेलुगु वर्जन: 31.66%

सुबह: 21.81%

दोपहर: 34.47%

शाम: 38.71%

रात: 47.89%

क्या है फिल्म की कहानी

'मिराई' की कहानी एक सुपर योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका काम नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा करना है। इन ग्रंथों में छिपी शक्तियों पर कब्जा करने के लिए 'ब्लैक स्वॉर्ड' नाम का दुष्ट तांत्रिक कोशिश करता है। फिल्म में तेजा सज्जा सुपरहीरो स्टाइल में नजर आते हैं, जबकि मंजू मनोज खतरनाक विलेन बने हैं।

इस फिल्म की खासियत है इसके दमदार विजुअल इफेक्ट्स, जोरदार एक्शन सीक्वेंस और सुपरहीरो स्टाइल की अलग कहानी। दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और तेजी देखने को मिल सकती है।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X