Mirai BOC: तेजा सज्जा की फिल्म ने कर डाला कलेक्शन का तगड़ा खेल, 3 दिन में ही किए सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त!

Mirai box office collection day 3: साउथ स्टार तेजा सज्जा की नई फिल्म 'मिराई' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन कार्तिक गट्टमनेनी ने किया है। फिल्म में मंचू मनोज विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि रितिका नायक, श्रिया सरन, जगपति बाबू और जयराम जैसे सितारों ने भी खास रोल निभाए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 13 करोड़ रुपये कमा लिए थे। दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह 'मिराई' का अब तक का कुल कलेक्शन 44.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
थिएटर ऑक्यूपेंसी का हाल
तेलुगु मार्केट में रविवार को फिल्म की थिएटर ऑक्यूपेंसी शानदार रही। मॉर्निंग शोज में सीटें लगभग 67% भरीं। दोपहर में यह बढ़कर 83% तक पहुंच गई। शाम के शो में 81% और नाइट शोज में 71% ऑक्यूपेंसी रही। हिंदी बेल्ट में फिल्म की ऑक्यूपेंसी थोड़ी कम रही। मॉर्निंग शोज में सिर्फ 14% दर्शक पहुंचे। दोपहर तक यह बढ़कर 37% हो गई। शाम को सबसे ज्यादा 42% दर्शक जुटे, जबकि नाइट शोज़ में ऑक्यूपेंसी 28% रही।
'मिराई' की कहानी
फिल्म की कहानी एक सुपर योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा करने की जिम्मेदारी मिलती है। इन ग्रंथों में ऐसी शक्तियां छिपी हैं, जिन्हें पाने के लिए खतरनाक जादूगर ब्लैक स्वॉर्ड अपनी सेना के साथ लड़ाई छेड़ देता है। फिल्म में एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
कुल मिलाकर, 'मिराई' ने वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना ली है और इसके कलेक्शन को देखते हुए साफ है कि आने वाले दिनों में फिल्म और भी रिकॉर्ड बना सकती है।


Click it and Unblock the Notifications