Mirai BOC: तेजा सज्जा की फिल्म की कमाई से थरथराया बॉक्स ऑफिस, प्रभु राम का नाम लेकर अब 50 करोड़ की रेस शुरू!

Mirai

Mirai Box Office Collection Day 2: तेजा सज्जा की नई फैंटेसी-एक्शन फिल्म 'मिराई' इन दिनों दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कार्तिक गट्टमनेनी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।

धमाकेदार ओपनिंग और पहले दिन की कमाई

फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया। इस शानदार शुरुआत के साथ 'मिराई' तेलुगु फिल्मों की टॉप टेन ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई। शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 14.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इनमें से 10.75 करोड़ तेलुगु वर्जन से, 2.5 करोड़ हिंदी वर्जन से और तमिल-कन्नड़-मलयालम वर्जन से कुल 2 लाख रुपये की कमाई हुई।

दो दिन का कलेक्शन और ऑक्युपेंसी रिपोर्ट

दो दिनों में 'मिराई' की कुल कमाई 26.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। रविवार सुबह तक फिल्म ने 28.24 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। तेलुगु वर्ज़न में फिल्म की औसत ऑक्युपेंसी 71.57% रही, जबकि तेलंगाना के महबूबनगर में ऑक्युपेंसी 100% दर्ज की गई। चेन्नई, विजयवाड़ा, गुंटूर और वारंगल जैसे शहरों में भी 75% से ज्यादा ऑक्युपेंसी देखी गई। यहां तक कि दिल्ली-एनसीआर जैसे नॉन-टेलुगु क्षेत्रों में भी थिएटर आधे तक भरे रहे।

60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने इसके वीएफएक्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटिक यूनिवर्स के लिए खूब सराहा है। ऑनलाइन रिव्यूज़ में इसे औसतन 4 स्टार्स की रेटिंग मिली है। कई दर्शकों ने तेजा सज्जा की एनर्जी और मंजी मनोज के विलेन किरदार को फिल्म की खासियत बताया है।

हिंदी बेल्ट में भी मजबूत पकड़

फिल्म का हिंदी वर्जन करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के जरिए रिलीज किया गया। हिंदी बेल्ट में भी दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस ने फिल्म की एक्शन सीक्वेंस और सुपरहीरो-विलेन ट्रैक की जमकर तारीफ की है।

मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहां एक तरफ दर्शक फिल्म की भव्यता और एक्शन की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को इसकी कहानी तेजा सज्जा की पिछली फिल्म 'हनुमान' से मिलती-जुलती लगी। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे एवरेज फिल्म बताया, जबकि कई फैंस ने तेजा की एक्टिंग और उनकी एनर्जी को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X