..................... Metro In Dino Box Office Collection Day 4 Anurag Basu Romantic Drama Sees Drop After Strong Weekend Start - Hindi Filmibeat

Metro In Dino BOC: दमदार स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म की रफ्तार पड़ी धीमी, चौथे दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

Metro In Dino

Metro In Dino Box Office Collection Day 4: डायरेक्टर अनुराग बसु ने एक बार फिर डायरेक्शन की दुनिया में वापसी की है अपनी नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' के साथ। फिल्म को दर्शकों से अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। इसमें कई बड़े कलाकार हैं और हर एक की कहानी अलग-अलग नजरिए से दिखाई गई है।

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अनुपम खेर और शाश्वत चटर्जी जैसे सितारे अहम रोल्स में हैं।

चौथे दिन की कमाई में गिरावट

फिल्म ने पहले वीकेंड पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन सोमवार (चौथे दिन) इसकी कमाई थोड़ी कम रही। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 2.50 करोड़ की कमाई की। अब तक 'मेट्रो इन दिनो' की कुल कमाई 19.25 करोड़ हो चुकी है।

'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल है ये फिल्म

'मेट्रो इन दिनो' साल 2007 में आई 'लाइफ इन ए मेट्रो' का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। उस फिल्म में धर्मेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, के के मेनन, शाइनी आहूजा, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, कंगना रनौत और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आए थे। दोनों फिल्मों में शहरी माहौल में रिश्तों की उलझनों और बदलते जमाने के प्यार को खूबसूरती से दिखाया गया है।

अनुराग बसु की अगली फिल्म

अब अनुराग बसु एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म पर काम करने जा रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला लीड रोल में होंगे। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X