Metro In Dino BOC: अनुराग बसु की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल

Metro In Dino

Metro In Dino Box Office Collection Day 2: मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु की नई फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' ने बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। जहां पहले दिन फिल्म की शुरुआत कुछ धीमी रही, वहीं शनिवार को दर्शकों की संख्या और कमाई में 50% से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का दूसरा दिन

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 6 करोड़ की कमाई की। यह पहले दिन के मुकाबले करीब 71.43% ज्यादा है। अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹9.5 करोड़ हो गया है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

फिल्म की ऑक्यूपेंसी

शनिवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी रही 32.20%, जो कि काफी अच्छी मानी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में फिल्म को सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग और दर्शकों का प्यार मिला। इसके बाद मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया।

फिल्म के बारे में

'मेट्रो...इन दिनों' दरअसल, अनुराग बसु की साल 2007 की हिट फिल्म 'लाइफ इन ए... मेट्रो' का स्पिरिचुल सीक्वल है। इस फिल्म में नई कहानियों को उसी इमोशनल टच के साथ दिखाया गया है। इस फिल्म की लीड कास्ट में शामिल हैं- अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान।

फिल्म का किससे है मुकाबला?

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल रही है, जैसे- आमिर खान की 'सितारे जमीन पर, काजोल की 'मां', ब्रैड पिट की हॉलीवुड फिल्म 'F1', स्कारलेट जोहानसन की Jurassic World: Rebirth। इन सभी बड़ी फिल्मों के बीच 'मेट्रो...इन दिनों' अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश में जुटी है।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X