..................... पहले ही दिन फुस्स हो गई कैटरीना कैफ की फिल्म, नहीं चला विजय का जादू! Merry Christmas Box Office Day 1- Katrina Kaif and Vijay Sethupathi film earns 2.55 crore only - Hindi Filmibeat

Merry Christmas Box Office- पहले ही दिन फुस्स हो गई कैटरीना कैफ की फिल्म, नहीं चला विजय का जादू!

merry christmas, box office, katrina kaif

Merry Christmas Box Office Day 1- श्रीराम राघवन की फिल्म मैरी क्रिसमस को लेकर काफी समय से चर्चा थी। कहा जा रहा था कि कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की ये अटपटी सी जोड़ी फिल्म में धमाका करने वाली है।

हालांकि ऐसा नहीं हो पाया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसके पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी निराश करने वाला है। आ रही रिपोर्ट्स से पता चला है कि पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई और इसने मात्र 2.55 करोड़ की बिजनेस किया है।

जी हां, ये काफी निराश करने वाला आंकड़ा है क्योंकि ये कमाई मैरी क्रिसमस ने सभी भाषाओं को मिलाकर की है। इस फिल्म को हिंदी और तमिल में शूट किया गया है। हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद भी हैं।

तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स समान भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के पहले दिन ना कमाई कर पाने के पीछे एक कारण और भी है। इसी दिन महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम भी रिलीज हुई है जो कि दमदार कलेक्शन कर रही है।

दो साल बाद वापसी कर रहे महेश बाबू के फैंस किसी भी सूरत में इस फिल्म को हिट करवाकर दम लेंगे। फिलहाल मैरी क्रिसमस इस वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन करती है ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। कैटरीना कैफ इसके पहले फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान साथ नजर आईं थीँ। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

वर्कफ्रंट पर कैटरीना कैफ कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। इस साल उनकी कुछ अच्छी फिल्में आनी हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये फिल्में टिकट खिड़की पर क्या बवाल कर पाती है। फिलहाल वो मैरी क्रिसमस को लेकर बिजी हैं और उम्मीद कर रही होंगी कि इसका कमाई में इजाफा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X