BOX OFFICE: बाहुबली 2 का शिकार बनीं.. सरकार 3, मेरी प्यारी बिंदू.. बेकार शुरूआत!
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म सरकार 3 और मेरी प्यारी बिंदू ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत की है। यहां जानें रिपोर्ट।
इस शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हुई हैं.. रामगोपाल वर्मा की 'सरकार 2' और अक्षय रॉय की फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू'। दोनों फिल्में काफी अलग तरह की हैं.. एक तरफ है सरकार फ्रैंजाइजी का बड़ा नाम.. तो दूसरी तरफ क्यूट रोमांटिक ड्रामा।
बाहुबली 2 ही नहीं.. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' ने भी किया दंगल को पीछे!
खैर, दोनों ही फिल्मों को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है.. या कह सकते हैं कि दोनों फिल्में अच्छे स्टारकास्ट के बावजूद बोरिंग कहानियों का शिकार रही हैं। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं.. दोनों बाहुबली 2 की आंधी के सामने भी डगमगाते नजर आए।

बता दें, बाहुबली 2 अभी भी कई सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है। दूसरे मंगलवार को भी फिल्म 15 करोड़ तक का कलेक्शन कर रही है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ बाहुबली हिंदी की बात करें तो फिल्म ने 390 करोड़ तक की कमाई कर ली है।
यहां जानें सरकार 3, मेरी प्यारी बिंदू का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications











