Mastii 4 vs 12O Bahadur: पहले दिन Box Office पर किसने मारी बाजी? कमाई जानकर मेकर्स भी पकड़ लेंगे सिर

Mastii 4

Mastii 4 vs 12O Bahadur Box Office Collection Day 1: 21 नवंबर को पर्दे पर दो हिंदी फिल्में रिलीज हुईं जिनमें फरहान अख्तर की '120 बहादुर' और रितेश देशमुख, आफताफ शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय की मस्ती 4 शामिल है।

टक्कर को लेकर कहा जा रहा था कि दोनों ही फिल्में एक दूसरे की कमाई पर असर डालने वाली हैं। हालांकि अगर जॉनर की बात की जाए तो दोनों एक दूसरे बिल्कुल जुदा हैं। मस्ती 4 कॉमेडी है तो वहीं 120 बहादुर असली घटना पर आधारित एक आर्मी फिल्म है।

अब इन फिल्मों की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई है जो कि ज्यादा हैरान नहीं करती है। जैसी रिपोर्ट्स आ रही थीं फिल्मों ने अपने पहले दिन वैसा ही कलेक्शन किया है। जानिए दोनों में से किसने मारी है बाजी...

मस्ती 4 की कमाई

रितेश देशमुख, आफताफ शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय की इस फिल्म की फ्रेंचाइजी काफी पुरानी है। पहले रिलीज तीनों फिल्मों ने अच्छा काम किया था। इस फिल्म ने 21 नवंबर को रिलीज होकर कुल 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है लेकिन इसमें अपडेट आ सकती है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को करीब 50 करोड़ के बजट में बनाया गया है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितनी कमाई करती है।

120 बहादुर की कमाई

फरहान अख्तर की इस फिल्म को सलमान खान से लेकर कई बड़े स्टार्स ने प्रमोट किया था। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और इस फिल्म ने पहले दिन करीब 2.35 करोड़ की कमाई की है जो कि मस्ती 4 से कम है। हालांकि इसमें अपडेट आने की संभावना है। अब तक जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उससे तो यही लग रहा है कि फरहान की फिल्म मस्ती से पीछे रह गई है। अब वीकेंड पर दोनों फिल्में क्या करती हैं इसपर मेकर्स की नजर रहेगी। 120 बहादुर को 85 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X