BOX OFFICE: सिद्धार्थ मल्होत्रा- तारा सुतारिया की 'मरजावां', शानदार रहा पहला वीकेंड

सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'मरजावां' ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी। शुक्रवार को 7.03 करोड़ और शनिवार को 7.21 करोड़ की कमाई के बाद .. फिल्म ने रविवार को 10 करोड़ के लगभग की कमाई की है। यानि की 3 दिनों में फिल्म ने 24 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी एक्शन और डायलॉगबाजी के भरपूर इस फिल्म को समीक्षकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन आम पब्लिक फिल्म पसंद कर रही है।

Marjaavaan

फिल्म के लिए अब ये हफ्ता काफी अहम होने वाला है। क्योंकि फिलहाल मरजावां को टक्कर देने के लिए सिनेमाघर में पहले से ही आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला खड़ी हुई है। जबकि अगले ही हफ्ते इस फिल्म को टक्कर देने के लिए सिनेमाघऱ में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पागलपंती रिलीज होने वाली है। जिसके बाद मरजावां की गति धीमी पड़ सकती है।

कहना गलत नहीं होगा कि कहीं ना कहीं यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए बेहद अहम है.. इस फिल्म के हिट या फ्लॉप होने का असर सिद्धार्थ के करियर पर दिख सकता है क्योंकि एक्टर की पिछली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं।

इस साल रिलीज फिल्मों का हाल देखा तो एक्शन फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। उरी, वॉर, बाटला हाउस लेकर मरजावां को पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। फिलहाल मरजावां को मिल रही प्रतिक्रिया से फिल्म के निर्माता- निर्देशक और स्टारकास्ट काफी उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X