BOX OFFICE: अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां'- पहले दिन ही ठंडा कलेक्शन- जानें कमाई

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म मनमर्जियां इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हो चुकी है। अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल स्टारर इस फिल्म को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जबकि समीक्षकों ने फिल्म को काफी पसंद किया है। फिल्म ने पहले दिन 3.52 करोड़ की कमाई की है। जबकि शनिवार, रविवार को कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है।

सनी देओल की जबरदस्त एक्शन फिल्म- 2019 रिलीज- धमाकेदार वापसी

मनमर्जियां 30 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म है.. लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 50 करोड़ की कमाई करनी होगी। जो कि फिलहाल मुश्किल दिखता है। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड तक फिल्म 10 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। लेकिन फिर सोमवार से कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Manmarziyaan

मनमर्जियां के साथ लव सोनिया और मितरों रिलीज हुई है। लेकिन इन फिल्मों से ज्यादा मनमर्जियां को राजकुमार राव की स्त्री से कंपिटिशन है, जो कि इस वीकेंड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। यह इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है।

वहीं, मनमर्जियां की बात करें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 40 करोड़ तक जा सकता है। यानि की फिल्म ऐवरेज से ऊपर रहेगी। खैर, लोगों को यह रोमांटिक- लव ट्रैंगल ड्रामा पसंद आ रहा है। जिसे देखकर अनुराग कश्यप और स्टारकास्ट काफी उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X