मणिकर्णिका VS ठाकरे- बॉक्स ऑफिस पर भिड़ी दो दमदार फिल्में- कैसी होगी ओपनिंग!
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका और नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म ठाकरे शुक्रवार, 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज है। जहां मणिकर्णिका कंगना की ड्रीम प्रोजेक्ट है, वहीं ठाकरे का महाराष्ट्र में लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करती है।
मणिकर्णिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म इतिहास के पन्नों को सामने रखती है। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों का अकेले सामना किया था और जीवन के अंत तक युद्ध में डटी रही थीं। उन्होंने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिये थे।

वहीं, शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म रिलीज से पहले ही काफी पॉपुलर हो चुकी है। महाराष्ट्र में लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की डिमांस से ही जाहिर है यहां ठाकरे जबरदस्त ओपनिंग देगी। ठाकरे का पहला शो सुबह 4 बजे का रखा गया है। जाहिर है ठाकरे बॉयोपिक की वजह से मणिकर्णिका को महाराष्ट्र में बॉक्स ऑफस पर थोड़ा नुकसान तो उठाना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications