BOX OFFICE: मणिकर्णिका vs ठाकरे- 5 दिनों में एक फिल्म हो गई हिट, जानें कलेक्शन

कंगना रनौत की मणिकर्णिका और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की ठाकरे ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन गुजार लिये हैं। जहां वीकेंड तक दोनों फिल्मों ने दमदार कमाई की है। वहीं, सोमवार से दोनों फिल्मों की कमाई काफी धीमी पड़ चुकी है। मणिकर्णिका ने 5 दिनों में 50 करोड़ से ऊपर कलेक्शन कर लिया है। जबकि ठाकरे लगभग 28 करोड़ की कमाई के साथ हिट हो चुकी है।

बता दें, कंगना रनौत की मणिकर्णिका 110 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा, जो कि फिलहाल मुश्किल दिखता है। दोनों फिल्मों को विकी कौशल की उरी से जबरदस्त टक्कर मिल रही है।

Manikarnika VS Thackeray

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म उरी अपनी तीसरे हफ्ते में भी जमकर टिकी हुई है। फिल्म ने अब तक 160 करोड़ से ऊपर का कुल कलेक्शन कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। यहां तक कि उरी को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। जाहिर है फिल्म को अभी भी दर्शक मिल रहे हैं। वहीं, इस शुक्रवार सोनम कपूर- अनिल कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' भी रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X