..................... Manikarnika VS Thackeray Box Office Day 4, Monday Collection - Hindi Filmibeat

मणिकर्णिका vs ठाकरे BOX OFFICE- चौथे दिन धड़ाम से गिरा कलेक्शन, उरी से टक्कर

Recommended Video

Manikarnika Box Office Day 4 Collection: Kangana Ranaut | Ankita Lokhande | FilmiBeat

कंगना रनौत की मणिकर्णिका और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की ठाकरे ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन गुजार लिये हैं। जहां वीकेंड तक दोनों फिल्मों ने दमदार कमाई की है। वहीं, पहले सोमवार को ही दोनों फिल्मों की कमाई सपाट से नीचे गिर गई। मणिकर्णिका ने सोमवार को 5 करोड़ के लगभग कमाई की है, जबकि ठाकरे सीधे 3 करोड़ पर आ चुकी है। और दोनों फिल्मों को टक्कर मिल रही है विकी कौशल की फिल्म 'उरी' से।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म उरी अपनी तीसरे हफ्ते में भी जमकर टिकी हुई है। फिल्म ने इस सोमवार को 2.50 करोड़ के लगभग की कमाई की है। उरी का कुल कलेक्शन अब 159 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है।

Manikarnika VS Thackeray

मणिकर्णिका की बात करें तो फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में कंगना दमदार हैं, लेकिन कहानी बेदम है। वहीं, ठाकरे को दर्शकों ने पसंद किया है। नवाजुद्दीन के दमदार अभिनय के साथ फिल्म की कहानी भी लोगों को पसंद आई है। खासकर महाराष्ट्र में फिल्म शानदार कमाई कर रही है। कोई शक नहीं कि मुंबई, पुणे में ठाकरे कंगना की फिल्म को जबरदस्त टक्कर दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X