कंगना रनौत की मणिकर्णिका ने मारी ओपनिंग से 160 प्रतिशत की उछाल, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका
कंगना रनौत की मणिकर्णिका की दूसरे दिन की कमाई ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। जहां फिल्म ने शुक्रवार को 8 करोड़ की ओपनिंग दी थी वहीं दूसरे दिन, फिल्म ने अपनी ओपनिंग से लगभग 160 प्रतिशत की छलांग लगाई है। 26 जनवरी की छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए कंगना रनौत की मणिकर्णिका ने शनिवार को लगभग 18 - 20 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ दो ही दिन में मणिकर्णिका की कुल कमाई लगभग 26 - 27 करोड़ पहुंच चुकी है। ये किसी भी फिल्म के लिए उपलब्घि से कम नहीं है। खासतौर से इसलिए क्योंकि रिलीज़ के साथ ही फिल्म के पहले डायरेक्टर कृष ने कंगना के बारे में कई राज़ खोले और उनकी चालाकी का पर्दाफाश किया।

लेकिन किसी भी बात का असर फिलहाल कंगना की फिल्म पर नज़र नहीं आ रहा है। उनकी ये छलांग वाकई काबिले तारीफ है। माना जा रहा है कि रविवार को ये आंकड़ा और ज़बर्दस्त उछाल मार सकता है। गौरतलब है कि मणिकर्णिका की तारीफ कोई भले ही ना कर रहा हो लेकिन फिल्म में कंगना की जमकर तारीफ की जा रही है।
8 करोड़ की ओपनिंग के साथ ही कंगना ने अपनी जगह, टॉप 10 महिला फिल्मों की ओपनिंग लिस्ट में बना ली है। जानिए इस लिस्ट का पूरा ब्योरा -


Click it and Unblock the Notifications