BOX OFFICE: कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका'- 100 करोड़ के करीब पहुंच गई फिल्म
कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका बॉक्स ऑफिस पर धीरे धीरे 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। जी हां, तीसरे वीकेंड तक फिल्म ने 91.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने तीसरे वीकेंड में 7.15 करोड़ की कमाई की है। कोई शक नहीं कि चौथे वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। कंगना की यह फिल्म हिट हो सकती है।
मणिकर्णिका 110 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म बजट को पार कर ले, तभी यह हिट की श्रेणी में आ सकती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 125-130 करोड़ तक जा सकती है। हालांकि इस हफ्ते की रिलीज 'गली बॉय' इसकी गति धीमी करेगी।

मणिकर्णिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म में कंगना के अभिनय की जोरदार तारीफ हुई है। हालांकि क्रिटिक से फिल्म को कुछ खास रिस्पॉस नहीं मिला। लेकिन आम लोगों को फिल्म पसंद आ रही है और जल्द ही 100 करोड़ भी कमाई वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











