Maidaan vs BMCM Box Office- बड़े-छोटे मियां ने मारा 'मैदान', इतनी पीछे रह गई अजय देवगन की फिल्म

ईद 2024 में सलमान खान के ना आने के कारण दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं। पहली अजय देवगन स्टारर मैदान और दूसरी बड़े मियां छोटे मियां जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर है।
इन दोनों के फिल्मों के साथ आने को लेकर लोग काफी एक्साइटेड थे और इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सारी कहानी बयां कर रहे हैं कि फैंस किस ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। सबसे पहले बात करें तो बड़े मियां छोटे मियां कि तो फिल्म ने गुरुवार को रिलीज होकर 15.65 करोड़ की ओपनिंग सिर्फ भारत में दी थी।
हालिया रिपोर्ट्स आने तक इस फिल्म ने दूसरे दिन यानि शुक्रवार को करीब 7 करोड़ रुपए कमाए हैं। हालांकि ये आंकड़ा अभी बदल सकता है। देखने में ऐसा लग रहा है कि फिल्म वीकेंड में काफी उछाल मार सकती हैं।
मैदान बॉक्स ऑफिस
बात करें सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म मैदान की तो ये 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज वाले दिन करीब 2.6 करोड़ का बिजनेस किया था और उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये आगे अच्छा काम करने वाली है। गुरुवार को फिल्म ने 4.5 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि शुक्रवार को बड़े मियां छोटे मियां से क्लैश करते हुए महज 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। आंकड़े Sacnilk.com के हालिया रिपोर्ट्स के आधार पर हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ईद के इस लंबे वीकेंड पर दोनों फिल्में किस जगह पर जाकर खड़ी होती हैं। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को आगे निकलते देखा जा सकता है।
वीकेंड के कलेक्शन्स का इंतजार
लोगों को शनिवार और रविवार के कलेक्शन्स का इंतजार है। सोमवार को दोनों फिल्मों की आयु तय हो जाएगी। लेकिन देखने में ऐसा लग रहा है कि लोग एक्शन एंटरटेनमेंट बड़े मियां छोटे मियां देखने के लिए थिएटर्स का रुख कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











