FINAL: ईद 2017 का महाक्लैश....सलमान की ट्यूबलाइट को मिलेगी टक्कर!

सलमान खान का ईद पर कब्ज़ा है और कोई उनसे भिड़ना नहीं चाहता लेकिन इस बार ना चाहते हुए भी सलमान खान को ईद पर कड़ी टक्कर मिलेगी, साउथ के शाहरूख खान से!

सलमान खान की ईद और ईद के सलमान खान। पिछले कई सालों से इन दोनों के बीच कोई नहीं आ रहा है। हालांकि पिछले साल काफी हल्ला था कि शाहरूख खान की रईस, सलमान खान की सुलतान से टकराएगी लेकिन शाहरूख चुपचाप अपनी फिल्म लेकर निकल लिए।

लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। हाल ही में ए आर मुरूगोदास ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस किया है और फिल्म ईद पर रिलीज़ होगी। यानि कि साउथ में सलमान का बिज़नेस ठप्प!

salman-khan-mahesh-babu

गौरतलब है कि महेश बाबू साउथ के सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्म रिलीज़ होना किसी जश्न से कम नहीं होता। ऐसे में ज़ाहिर है कि सलमान खान की ट्यूबलाइट के बिज़नेस पर अच्छा खासा असर पड़ेगा।

साउथ से सलमान का बिज़नेस 12 - 16 प्रतिशत तक कम होने की संभावना है क्योंकि साउथ में ज़्यादातर लोग त्योहार पर अपनी भाषा की फिल्म देखना पसंद करते हैं।

खासतौर से जब सामने महेश बाबू हों तो फिर क्या सलमान और क्या शाहरूख, कोई मायने नहीं रखता है। अब देखना है कि मुरूगोदास की ये फिल्म सलमान की ईद वाली ट्यूबलाइट फ्यूज़ करती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X