Mahavatar Narsimha BOC: राखी के मौके पर चमका कलेक्शन, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 17: अश्विन कुमार की डायरेक्टेड पौराणिक एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' का बॉक्स ऑफिस पर सुनहरा सफर जारी है। राखी के वीकेंड पर फिल्म ने भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह तेजी से 200 करोड़ के ग्लोबल कलेक्शन की ओर बढ़ रही है।
17वें दिन की कमाई
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 'महावतार नरसिम्हा' ने रिलीज के 17वें दिन यानी रविवार को 22.75 करोड़ नेट की कमाई की। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 168.65 करोड़ हो गया है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर धीमी पड़ने का नाम ही नहीं ले रही। सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
मल्टी-लैंग्वेज रिलीज और 3D का क्रेज
यह फिल्म तेलुगू, कन्नड़, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में 2D और 3D फॉर्मेट में रिलीज हुई थी। दर्शकों के बीच 3D वर्जन की डिमांड सबसे ज्यादा रही।
सबसे ज्यादा शो और भीड़ कहां?
17वें दिन पर दिल्ली-एनसीआर में फिल्म के सबसे ज्यादा शो हुए। इसके बाद अहमदाबाद (328 शो), मुंबई (293 शो) और सूरत (252 शो) का नंबर रहा। ऑक्यूपेंसी के मामले में मुंबई, दिल्ली-NCR और पुणे में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
दिन 16 पर फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 145.90 करोड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 182.75 करोड़, ओवरसीज कलेक्शन 9 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 173.75 करोड़ रहा।
ट्रेड एनालिस्ट का बयान
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- "#MahavatarNarsimha [#Hindi वर्ज़न] ने तीसरे शनिवार (रक्षाबंधन) पर 219.15% की शानदार ग्रोथ दर्ज की... 16वें दिन ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया - यह एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर उस फिल्म के लिए जिसकी ओपनिंग सिर्फ ₹1.46 करोड़ थी। इस फिल्म की शानदार कमाई उन लोगों के लिए सबक है जो लोकल एनिमेशन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस क्षमता पर शक करते थे।"


Click it and Unblock the Notifications