'महावतार नरसिम्हा' के आगे कमजोर पड़ी वॉर 2 और कूली, कमाई के मामले में सैयारा को दे रही है टक्कर

By Filmibeat Desk
Mahavatar Narasimha

केजीएफ, कंतारा, जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाली होम्बले फिल्म्स ने इस बार तो इतिहास सच दिया है। जी हां, होम्बले फिल्म्स की महावतार नरसिम्हा ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म धीरे-धीरे ₹300 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच रही है। सिर्फ़ 26 दिनों में ही दुनियाभर से इसका कलेक्शन लगभग ₹280 करोड़ तक पहुंच गया है। अब यह फिल्म पहली भारतीय ऐनिमेटेड फिल्म बनने जा रही है जो इस बड़े मुकाम तक पहुंचेगी। ये उपलब्धि देश में ऐनिमेशन फिल्मों के लिए बहुत बड़ी कामयाबी मानी जाएगी।

कई भाषाओं में आई फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने अपनी पौराणिक भव्यता, शानदार एनिमेशन और बेहतरीन कहानी के दम पर हर उम्र के दर्शकों को अपनी तरफ खींचा है। इस फिल्म में भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें पुरानी कथाओं को नए एनिमेशन के साथ पेश किया गया है।

होम्बले फिल्म्स, जो KGF और कंतारा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए जानी जाती है, ने एक बार फिर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया है। 'महावतार नरसिम्हा' के साथ, इस स्टूडियो ने न सिर्फ भारतीय एनिमेशन के लिए नया स्टैंडर्ड सेट किया है, बल्कि मेनस्ट्रीम के सिनेमा में पौराणिक कहानियों को सफल बनाने का एक नया तरीका भी दिखाया है।

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा।

महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर, जो अपनी आकर्षक कंटेंट के लिए जानी जाती है, यह पार्टनरशिप अलग अलग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक सिनेमाई मास्टरपीस पेश करने का लक्ष्य रखती है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3ड और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ हो चुकी है।

New layer...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X