Mahavatar Narasimha की बॉक्स ऑफिस पर गूंज, पहले वीकेंड में इतने करोड़ की धमाकेदार कमाई की

Mahavatar Narasimha

Mahavatar Narasimha box office collection: होम्बाले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस की एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को हिंदी में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, खासकर बच्चों और फैमिलीज से।

पहले वीकेंड पर जबरदस्त कमाई

फिल्म ने तीन दिनों में करीब 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ कमाए। शनिवार को कमाई में 150% की बढ़ोतरी हुई और 3.25 करोड़ मिले। रविवार को फिल्म ने और भी अच्छा परफॉर्म करते हुए 6.50 से 7.00 करोड़ की कमाई की। फिल्म की कमाई में 400% की ग्रोथ देखने को मिली, जो किसी एनिमेटेड फिल्म के लिए काफी बड़ी बात मानी जा रही है।

सबको पसंद आ रही कहानी

इस फिल्म को अश्विन कुमार ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार पर आधारित है। पौराणिक कहानी और जबरदस्त एनिमेशन के कारण यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के दिल को छू रही है।

हर दिन बढ़ते गए शो

जैसे-जैसे फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, वैसे-वैसे सिनेमा हॉल्स में इसके शो भी बढ़ते गए। शुक्रवार को फिल्म के 800 शो थे, शनिवार को ये बढ़कर 1,100 हो गए और रविवार तक ये 2,000 शो तक पहुंच गए। फिल्म की लोकप्रियता देखकर माना जा रहा है कि सोमवार को भी इसकी कमाई शुक्रवार से ज्यादा हो सकती है।

एक बड़ी एनिमेटेड फ्रैंचाइजी की शुरुआत

'महावतार नरसिम्ह' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि ये एक बड़ी एनिमेटेड फ्रैंचाइजी की शुरुआत है। फिल्म को शिल्पा धवन, कुशाल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है। आने वाले सालों में इस सीरीज की और भी फिल्में रिलीज होंगी:

महावतार परशुराम (2027)

महावतार रघुनंदन (2029)

महावतार धावकादेश (2031)

महावतार गोकुलानंद (2033)

महावतार कल्कि (2035-2037)

केजीएफ, सालार, और कंतारा जैसी हिट फिल्मों के बाद, 'महावतार नरसिम्हा' ने भी हिंदी दर्शकों के बीच होम्बाले फिल्म्स की एक और बड़ी सफलता का रास्ता खोल दिया है। अब यह प्रोडक्शन हाउस अपनी अगली फिल्म "कंतारा: चैप्टर 1" पर काम कर रहा है, जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X