..................... Madgaon Express Box Office Collection Day 6:kunal khemu movie Madgaon Express 6th day earning - Hindi Filmibeat

Madgaon Express BO Collection Day 6: मडगांव एक्सप्रेस ने 6 दिनों में किया इतना कलेक्शन, जान लेंगे तो रह जाएंगे

Madgaon Express

Madgaon Express Box Office Collection Day 6: कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म मडगांव एक्सप्रेस ड्रामे और कॉमेडी से भरी हुई है। फिल्म की कहानी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। फैन्स से लेकर सितारे तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। यहां तक की फिल्म का अच्छा रिव्यू भी मिल रहा है। कम बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 22 मार्च को रिलीज हुई थी, कमाई के मामले में फिल्म रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर से आगे है, लेकिन फिर भी फिल्म तगड़ी कमाई करने में कामयाब नहीं हो पाई है चलिए जानते हैं अब तक फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

मडगांव एक्सप्रेस ने अब तक इतना किया कलेक्शन
पहला दिन- 1.5 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 2.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 2.8 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 2.6 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 1.45 करोड़ रुपये

वहीं छठे दिन की कमाई के बारे में बताएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 1. 14 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 12.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।

डायरेक्शन की दुनिया में रखा है पहला कदम
कुणाल खेमू ने डायरेक्शन की दुनिया में इस फिल्म के जरिए पहला कदम रखा है। कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में दिव्येंदू, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की स्टोरी पर चलें तो फिल्म में तीन बचपन के दोस्त होते हैं। जिनका नाम डोडो, पिंकू और आयुष होता है। जो गोवा की ट्रिप पर जाने के लिए बेताब होते हैं, लेकिन उस दौरान उनके बैग बदल जाते हैं जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। बता दें कि यह कॉमेडी और ड्रामा से भरी फिल्म है। फिल्म आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देगी। वहीं IMDb की बात करें तो इस फिल्म को 10 में से 8.6 की रेटिंग मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X