..................... Madgaon Express Box Office Collection Day 5:kunal khemu movie Madgaon Express earned alot on 5th day - Hindi Filmibeat

Madgaon Express BO Collection: मडगांव एक्सप्रेस की घटी कमाई, 5वें दिन इतना किया कलेक्शन

Madgaon Express

Madgaon Express Box Office Collection Day 5: कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के जमकर चर्चे हो रहे हैं। फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर आ गई है। शुरुआत में फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया था, लेकिन अब फिल्म की कमाई धीमी होती नजर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म के साथ ही रिलीज हुई थी रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर दोनों ही फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन फिर भी मडगांव एक्सप्रेस रणदीप की फिल्म से कमाई के मामले में आगे है।

अब तक फिल्म ने इतना किया कलेक्शन
पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 1.5 करोड़ से ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया, तीसरे दिन 2.8 करोड़ रुपये, चौथे दिन 2.6 करोड़ रुपये वहीं पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 11.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं रणदीप हुड्डा की फिल्म ने 9.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

क्या है फिल्म की कहानी
कुणाल खेमू की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह उनकी पहली डायरेक्ट की गई फिल्म है। इस फिल्म में दिव्येंदू, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की स्टोरी पर चलें तो फिल्म में तीन बचपन के दोस्त होते हैं। जिनका नाम डोडो, पिंकू और आयुष होते हैं। जो गोवा की ट्रिप पर निकलते हैं, लेकिन उस दौरान काफी अप एंड डाउन आते हैं। बता दें कि यह कॉमेडी और ड्रामा से भरी फिल्म है। फिल्म आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देगी। वहीं IMDb की बात करें तो इस फिल्म को 10 में से 8.6 की रेटिंग मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X