BOX OFFICE: हाउसफुल 4 के सामने, कैसा रहा 'सांड की आंख' और 'मेड इन चाइना' का कलेक्शन!

दिवाली के मौके पर हाउसफुल 4 के साथ ही राजकुमार राव की मेड इन चाइना और तापसी पन्नू- भूमि पेडनेकर की सांड की आंख भी रिलीज हुई थी। 4 दिनों में जहां हाउसफुल 4 ने 87 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। वहीं, मेड इन चाइना और सांड की आंख ने 4 दिनों में 6 करोड़ तक का कलेक्शन ही किया है। जाहिर है दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस सफल नहीं हो पाई है।

तापसी और भूमि स्टारर सांड की आंख को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को कंटेंट के स्तर पर खूब सराहा गया, लेकिन अफसोह बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने शुक्रवार को 48 लाख, शनिवार को 1.08 करोड़, रविवार को 91 लाख और सोमवार को 3.19 करोड़ की कमाई की है। सांड की आंख ने 4 दिनों में अब तक कुछ 5.66 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Made In China, Saand Ki Aankh

वहीं, राजकुमार राव की मेड इन चाइना भी कुछ इसी ढ़र्रे पर आगे बढ़ रही है। सोमवार की कमाई के साथ फिल्म अब तक 6.81 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, मंगलवार से दोनों फिल्मों की कमाई फिर से धीमी हो जाएगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो मेड इन चाइना और सांड की आंख मुश्किल से 12-13 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन देगी।

इन दो फिल्मों के साथ ही रिलीज हुई थी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4'.. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म ने सोमवार को 34 करोड़ की कमाई की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X