Maalik vs Kesari 2 BO- पहले दिन राजकुमार राव की मालिक नहीं तोड़ पाई केसरी 2 का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़!

Maalik vs Kesari Chapter 2

Maalik vs Kesari Chapter 2 Box Office- राजकुमार की फिल्म मालिक ने शुक्रवार को रिलीज होकर एक बड़ा धमाका किया। इस फिल्म में उनके अभिनय और कहानी को 10 में से 10 नंबर दिए जा सकते हैं। इस गैंगस्टर ड्रामा में लोगों को काफी मजा आया लेकिन जो ओपनिंग इस फिल्म को मिलनी चाहिए वो नहीं मिल पाई है।

राजकुमार राव की इस दमदार फिल्म ने पहले दिन महज इतनी कमाई की है कि वो अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तक नहीं तोड़ पाई। इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं और कहा जा रहा है कि राजकुमार राव इसके पहले इतने खतरनाक अंदाज में नहीं नजर आए हैं। इस फिल्म की कहानी आपको काफी पसंद आने वाली है।

पहले दिन कमाई महज इतने रुपए?

राजकुमार राव की फिल्म मालिक का बजट करीब 50 करोड़ रुपए है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 3.35 करोड़ का बिजनेस इंडिया में किया है जो कि काफी कम है। इसके अलावा बात करें केसरी चैप्टर की तो फिल्म ने पहले 7.5 करोड़ की कमाई की थी।

हालांकि फिल्म इतनी खास नहीं थी लेकिन तब भी मालिक ने इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है। देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर राजकुमार राव की फिल्म क्या कमाल करती है। फिलहाल लोगों के द्वारा इस फिल्म की काफी तारीफ हो रही है।

बनेगा दूसरा पार्ट

इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री मानुषी छिल्लर नजर आईं हैं जो कि फिल्म में मार दी जाती हैं। फिल्म को इस तरह के मोड़ पर खत्म किया गया है कि इसका दूसरा पार्ट बनना तय है। राजकुमार राव के साथ उनके ही एक करीबी साथी का धोखा और भिड़ंत इसके अगले पार्ट में नजर आ सकता है। लेकिन इस फिल्म को देखकर आप निराश होकर नहीं लौटेंगे बल्कि आपको भरपूर आनंद आने वाला है। फिल्म जल्द ही अच्छी कमाई कर सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X