Box Office Collection: Maalik ने बॉक्स ऑफिस पर लहराया परचम, Shanaya Kapoor का डेब्यू बना शर्मनाक फ्लॉप!

Maalik

Maalik Vs Aankhon Ki Gustakhiyan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो बॉलीवुड फिल्मों की भिड़ंत हुई, लेकिन ये टक्कर वैसी ही साबित हुई जैसी कोई एक्सपीरिएंस्ड पहलवान और अखाड़े में उतरे नौसिखिए की होती है।

राजकुमार राव की क्राइम थ्रिलर ड्रामा 'मालिक' जहां दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही, वहीं विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह से औंधे मुंह गिरी कि उसके आंकड़े देख दर्शक तो छोड़िए, मेकर्स भी माथा पकड़ बैठे हैं।

बॉक्स ऑफिस आंकड़े

'मालिक' में राजकुमार राव ने अपनी दमदार एक्टिंग की पेशकश की है। हालांकि, फिल्म की कहानी को इतना ज्यादा सराहा नहीं गया लेकिन फिर भी राजकुमार के फैंस उनका नया अंदाज देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। अपने पहले मंगलवार को इस फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की है और अब फिल्म की कुल घरेलू कमाई 5 दिनों में 18 करोड़ हो गई है।

वहीं, 'आंखों की गुस्ताखियां' की बात करें तो इस फिल्म की स्क्रिप्ट, एक्टिंग और डायरेक्शन सबने मिलकर दर्शकों की आंखों में धूल झोंकी है और यही वजह है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। अपने पहले मंगलवार को इस फिल्म ने 14 लाख की कमाई की है। पिछले पांच दिनों में इस फिल्म ने 1.59 करोड़ का कलेक्शन किया है और अगर इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दो करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छुआ है।

'आंखों की गुस्ताखियां' या आंखों का धोखा?

विक्रांत मैसी जैसे टैलेंटेड एक्टर के साथ शनाया कपूर का डेब्यू शायद बॉलीवुड की सबसे कमजोर लॉन्चिंग में से एक साबित हो रही है। फिल्म की कहानी इतनी पुरानी और घिसी-पिटी थी कि जैसे डायरेक्टर ने WhatsApp फॉरवर्ड्स से स्क्रिप्ट उठाई हो।

डायलॉग फीके, रोमांस नकली और एक्टिंग... उफ्फ! जैसे कैमरा गलती से ऑन हो गया हो। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर लिखा - "इतना पैसा टिकट पर बर्बाद कर दिया, पेट्रोल भरवा लेते तो अच्छा था!"

'मालिक' पड़ी भारी

दूसरी ओर, 'मालिक' राजकुमार राव की शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत धीरे-धीरे ही सही, लेकिन दर्शकों के दिल में जगह बना रही है। फिल्म ने मंगलवार को 2 करोड़ कमाए और अब तक 18 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X