BOX OFFICE: 'धोनी' धमाका.. 3 दिनों में ही 100 करोड़.. ताबड़तोड़ कलेक्शन!

By Neeti

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एम एस धोनी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जी हां, दर्शकों के बीच फिल्म की बेसब्री का क्या आलम था, यह फिल्म की कमाई साफ साफ बता रही है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी।

बता दें, पहले वीकेंड में फिल्म ने भारत में जहां 66 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म 22 करोड़ का कलेक्शन कर ले गई। फिल्म का gross आकंड़ा देखा जाए तो एमएस धोनी ने 114 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है।

3 दिन.. 'धोनी' धमाका.. और शाहरूख से लेकर अक्षय कुमार पीछे!

box office

बता दें, पहले वीकेंड पर ओवरसीज कमाई में एम एस धोनी इस साल चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इससे ऊपर.. सुल्तान, फैन और हाउसफुल 3 हैं।

वहीं, बता दें, एम एस धोनी- दि अन्टोल्ड स्टोरी पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉयोपिक फिल्म बन गई है।

इतना ही नहीं, बल्कि यह सुशांत सिंह राजपूत के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। बता दें, फिल्म ने 21.50 करोड़ की ओपनिंग दी है।

वहीं, यह नीरज पांडे के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

एमएस धोनी साल 2016 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। इससे आगे सिर्फ सलमान खान की फिल्म सुल्तान है।

एम एस धोनी- दि अन्टोल्ड स्टोरी ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉयोपिक फिल्म बन गई है।

104 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म के लिए धोनी ने 45 करोड़ लिए हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत को 2 करोड़ की फीस मिली है। फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही 100 करोड़ की कमाई भी कर ली है। फिल्म के सैटेलाइट अधिकार 55 करोड़ रुपये में बिके हैं।

फिल्म में दिखाए जाने वाले उत्पादों को 20 करोड़, भारत के बाहर के वितरण अधिकार से 10 करोड़ और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रीमेक से 10 करोड़ की कमाई हुई है। फिल्म ने अपने संगीत अधिकारों को 5 करोड़ में बेचा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X