BOX OFFICE: 200 करोड़ कल्ब.. दो दिन और होगी इनकी धमाकेदार एंट्री!
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एमएस धोनी- दि अन्टोल्ड स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया है। फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 192 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एमएस धोनी- दि अन्टोल्ड स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। भारत में फिल्म अब तक 116.91 करोड़ की कमाई कर चुकी है। जबकि विदेशों से फिल्म ने 28.63 करोड़ का कलेक्शन किया है।
बहरहाल, नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन देखें को फिल्म ने 192.30 करोड़ की कमाई कर ली है। यानि की एक या दो दिनों में फिल्म 200 करोड़ कल्ब में एंट्री कर जाएगी।
साल 2016.. औंधे मुंह गिरी ये फिल्में.. सुपर फ्लॉप!

बता दें, यह इस साल की पांचवी 100 करोड़ी फिल्म है। धोनी के अलावा सुल्तान, एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और रूस्तम ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
एम एस धोनी बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब की 46वीं फिल्म बनी है।
बता दें, पहले वीकेंड पर ओवरसीज कमाई में एम एस धोनी इस साल चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इससे ऊपर.. सुल्तान, फैन और हाउसफुल 3 हैं।
वहीं, बता दें, एम एस धोनी- दि अन्टोल्ड स्टोरी पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉयोपिक फिल्म बन गई है।
इतना ही नहीं, बल्कि यह सुशांत सिंह राजपूत के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। बता दें, फिल्म ने 21.50 करोड़ की ओपनिंग दी है।
यह नीरज पांडे के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।
एमएस धोनी साल 2016 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। इससे आगे सिर्फ सलमान खान की फिल्म सुल्तान है।
यह फिल्म लगान के बाद सबसे ज्यादा कमाने वाली क्रिकेट फिल्म है, जिसे दर्शकों ने इतना पसंद किया है।


Click it and Unblock the Notifications






















