BOX OFFICE: दनादन कमाई जारी.. एक दिन.. और शाहरूख होंगे पीछे!

By Neeti

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एम एस धोनी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जी हां, दर्शकों के बीच फिल्म की बेसब्री का क्या आलम था, यह फिल्म की कमाई साफ साफ बता रही है।

यहां देंखे भारत में फिल्म की धमाकेदार कलेक्शन-

शुक्रवार- 21.30 करोड़, शनिवार- 20.60 करोड़, रविवार- 24.10 करोड़, सोमवार- 8.51 करोड़, मंगलवार- 7.52 करोड़

फिल्म की कुल कमाई- 82.03 करोड़

BOX OFFICE: ना सलमान, शाहरूख.. ना ऋतिक, अक्षय.. इस रेस से सब OUT

M.S. Dhoni – The Untold Story

खास बात यह है कि मात्र 5 दिनों में धोनी ने इस साल की हिट फिल्म 'बागी' का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया है। जबकि एक और दिन की कमाई से शाहरूख खान की फैन भी पीछे हो जाएगी।

ओवरसीज में भी फिल्म ने 3 दिनों में 22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

बता दें, पहले वीकेंड पर ओवरसीज कमाई में एम एस धोनी इस साल चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इससे ऊपर.. सुल्तान, फैन और हाउसफुल 3 हैं।

वहीं, बता दें, एम एस धोनी- दि अन्टोल्ड स्टोरी पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉयोपिक फिल्म बन गई है।

इतना ही नहीं, बल्कि यह सुशांत सिंह राजपूत के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। बता दें, फिल्म ने 21.50 करोड़ की ओपनिंग दी है।

यह नीरज पांडे के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

एमएस धोनी साल 2016 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। इससे आगे सिर्फ सलमान खान की फिल्म सुल्तान है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X