BOX OFFICE: रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है यह 100 करोड़ी फिल्म.. धमाकेदार!
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एमएस धोनी अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉयोपिक फिल्म बन चुकी है। यहां जाने फिल्म की कलेक्शन और रिकॉर्ड्स।
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एम एस धोनी ने दो हफ्तों में 121.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जी हां, लेकिन सिर्फ इतना ही नही, बल्कि अब यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉयोपिक फिल्म भी बन चुकी है।
दूसरे नंबर पर है 103.5 करोड़ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग'.. जबकि 85 करोड़ के साथ द डर्टी पिक्चर है तीसरे नंबर पर। हम्म.. नीरज पांडे की इस फिल्म ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। कोई शक नहीं कि यह 2016 की एक शानदार फिल्म साबित हुई है।
BOX OFFICE: साल 2016.. औंधे मुंह गिरी ये फिल्में.. सुपर फ्लॉप!

बता दें, यह इस साल की पांचवी 100 करोड़ी फिल्म है। धोनी के अलावा सुल्तान, एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और रूस्तम ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
एम एस धोनी बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब की 46वीं फिल्म बनी है।
बता दें, पहले वीकेंड पर ओवरसीज कमाई में एम एस धोनी इस साल चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इससे ऊपर.. सुल्तान, फैन और हाउसफुल 3 हैं।
वहीं, बता दें, एम एस धोनी- दि अन्टोल्ड स्टोरी पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉयोपिक फिल्म बन गई है।
इतना ही नहीं, बल्कि यह सुशांत सिंह राजपूत के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। बता दें, फिल्म ने 21.50 करोड़ की ओपनिंग दी है।
यह नीरज पांडे के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।
एमएस धोनी साल 2016 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। इससे आगे सिर्फ सलमान खान की फिल्म सुल्तान है।
यह फिल्म लगान के बाद सबसे ज्यादा कमाने वाली क्रिकेट फिल्म है, जिसे दर्शकों ने इतना पसंद किया है।


Click it and Unblock the Notifications





















