BOX OFFICE: कार्तिक आर्यन की 'लुका छुपी'- धमाकेदार रहा वीकेंड कलेक्शन- सुपरहिट
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'लुका छुपी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। लेकिन फिल्म को सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें, पहले वीकेंड यानि की 3 दिनों में ही फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
बता दें, लुका छिपी कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म की कहानी में भले ज्यादा दम ना हो.. लेकिन कार्तिक और कृति के अभिनय की सभी ने तारीफ की है। 25 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म ने पहले ही वीकेंड पर अपना बजट पार कर लिया और प्रॉफिट कमा रही है। कोई शक नहीं कि फिल्म सुपरहिट है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले हफ्ते में 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए भी लंबा समय है। हो सकता है कि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद यह कार्तिक आर्यन की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म साबित हो। फिलहाल इस फिल्म के सामने सिर्फ अजय देवगन की टोटल धमाल है। लेकिन वह बिल्कुल ही अलग अंदाज की फिल्म है। लिहाजा, लुका छुपी की कमाई पर खासा फर्क नहीं दिखेगा।
यहां जानें 2019 की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस-


Click it and Unblock the Notifications