BOX OFFICE: कार्तिक आर्यन के 'लुका छुपी' की शानदार ओपनिंग- जानें पहले दिन का कलेक्शन

Recommended Video

Luka Chuppi Box Office Collection: Kartik Aryan| Kriti Sanon | Pankaj Tripathi | FilmiBeat

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'लुका छुपी' देशभर में रिलीज हो चुकी है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि फिल्म को सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें, शुक्रवार को फिल्म ने 8.01 करोड़ की ओपनिंग दी है। बता दें, यह कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 20 प्रतिशत से ऊपर की ऑक्यूपेंसी दिखाई है, खासकर शाम के शोज में। फिल्म को समीक्षकों और आम दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ लोगों को फिल्म काफी मजेदार लगी, वहीं, कुछ ने बोरिंग का ठप्पा लगा दिया। फिल्म की कहानी में भले ज्यादा दम ना हो.. लेकिन कार्तिक और कृति के अभिनय की सभी ने तारीफ की है।

Luka Chuppi

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पूरे हफ्ते अच्छी कमाई करने वाली है। फिल्म के पास कमाने के लिए समय भी है। लुका छुपी भारत में लगभग 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिलहाल इस फिल्म के सामने सिर्फ अजय देवगन की टोटल धमाल है। लेकिन वह बिल्कुल ही अलग अंदाज की फिल्म है। लिहाजा, लुका छुपी की कमाई पर खासा फर्क नहीं दिखेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X