'धुरंधर' भी फेल'और छावा' को भी चटाई धूल, इस फिल्म के आगे सबका पसीना निकाला, 24000% कमाया मुनाफा

Highest grossing film 2025: साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए यादगार साबित हुआ। इस साल कई बड़ी बजट वाली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। धुरंधर, छावा, सैयारा, एक दीवाने की दीवानियत और कांतारा चैप्टर 1 जैसी फिल्में थिएटर्स में धमाकेदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।

Highest grossing film 2025

लेकिन इन सभी के बीच एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसने अपने कम बजट और नए कलाकारों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। खास बात यह है कि यह फिल्म हिंदी में नहीं, बल्कि गुजराती भाषा में बनी है।

2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता

इस फिल्म का नाम है 'लालो कृष्ण सदा सहायते'। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म केवल 50 लाख रुपये के बजट में बनी थी। फिल्म में कोई बड़े स्टार नहीं थे, फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। यह न सिर्फ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गुजराती फिल्म बन गई, बल्कि पहली गुजराती फिल्म भी बनी जिसने 100 करोड़ क्लब में जगह बनाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने करीब 120 करोड़ रुपये की कमाई की और लगभग 24,000 प्रतिशत का जबरदस्त मुनाफा कमाया।

बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ा

इस फिल्म की सफलता और भी खास इसलिए है क्योंकि इसने कई बड़ी फिल्मों को मुनाफे के मामले में पीछे छोड़ दिया। आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार ने 6,000 प्रतिशत का मुनाफा कमाया था, जबकि उसका बजट 15 करोड़ और कमाई 900 करोड़ थी। 2025 की बड़ी फिल्मों में कांतारा चैप्टर 1 ने 680 प्रतिशत, धुरंधर ने 760 प्रतिशत (अभी भी कमाई जारी) और छावा ने 373 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। इन सबके मुकाबले लाल कृष्ण सदा सहायते का 24,000 प्रतिशत मुनाफा इसे बिलकुल अलग स्तर पर ले जाता है।

कहानी और कलाकार

फिल्म को Krushansh Vaja, विक्की पूर्णिमा और Ankit Sakhiya ने लिखा है, जबकि निर्देशन Ankit Sakhiya ने किया है। कहानी एक रिक्शा चालक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से एक फार्महाउस में फंस जाता है। वहां उसे अपने पुराने बुरे कर्मों का सामना करना पड़ता है और भगवान कृष्ण के दिव्य दर्शन का अनुभव होता है। फिल्म में रीवा रच, करण जौशी और श्रुहद गोस्वामी जैसे कलाकार नजर आते हैं।

कम बजट, मजबूत कहानी और गहरी भक्ति भावना के कॉम्बिनेशन ने 'लालो कृष्ण सदा सहायते' को 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता बना दिया। यह साबित करता है कि सही कहानी और सच्ची मेहनत कभी भी बड़े सितारों और बजट से पीछे नहीं रहती।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X