लवयात्री बॉक्स ऑफिस कयास - सलमान खान की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म का स्वागत कर लीजिए
सलमान खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी लवयात्री इस शुक्रवार को रिलीज़ होने जा रही है और फिल्म को लेकर कयास अच्छे नहीं है। इस फिल्म से सलमान खान एक बार फिर दो नए चेहरों को लॉन्च करने जा रहे हैं - आयुष शर्मा और वरीना हुसैन। आयुष शर्मा, सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति हैं।
वहीं वरीना हुसैन एक मॉडल है। लवयात्री, एक साधारण सी प्रेम कहानी है जिसमें एक बड़े प्रोडक्शन हाउस का तड़का लगा है। इसलिए फिल्म रंगों से सजी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म मात्र 3 से 4 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। अगर गानों का असर हुआ तो ज़्यादा से ज़्यादा 5.5 करोड़।

लेकिन किसी भी कीमत पर फिल्म रिलीज़ के दिन इससे ज़्यादा नहीं कमाएगी। सलमान खान प्रोडक्शन्स के लिए ये सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म साबित हो सकती है। सलमान खान ने 2016 में हीरो रीमेक के साथ सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को लॉन्च किया था। फिल्म का भले ही मज़ाक उड़ा लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











