BOX OFFICE: कार्तिक- सारा स्टारर "लव आज कल" की तगड़ी शुरुआत- जानें ओपनिंग कलेक्शन
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव आज कल' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। इनकी जोड़ी से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन क्या फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी? नहीं.. फिल्म को जहां समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, आम पब्लिक भी फिल्म को खास पसंद नहीं कर रहे हैं। हालांकि फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दी है। वैलेंटाइन डे के मौके पर एक लव स्टोरी रिलीज करने का मेकर्स को फायदा मिला है।

शुक्रवार को फिल्म ने 12.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो कि शानदार शुरुआत है। पहले दिन 25 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी देखी गई। जबकि वीकेंड पर यह आंकड़े कुछ और बढ़ सकते हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड तक फिल्म 35 करोड़ तक पहुंच सकती है। लेकिन फिल्म की असली अग्निपरीक्षा सोमवार से शुरु होगी। निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव फिल्म पर साफ दिखेगा।
बहरहाल, यहां जानें 2020 में अब तक रिलीज फिल्मों की ओपनिंग कलेक्शन-


Click it and Unblock the Notifications











