Lal Salaam Box Office Day 2: फुस्स हुई रजनीकांत की फिल्म, 90 करोड़ में बनी फिल्म को लागत निकालनी पड़ी मुश्किल

Lal Salaam

Lal Salaam Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की मोस्ट अवेटिड फिल्म लाल सलाम आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन ये मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिखाई दे रही है। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में आई और वीकेंड पर भी इसे लोगों का खास रेस्पांस नहीं मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर लाल सलाम की कमाई

दर्शकों और आलोचकों दोनों से सकारात्मक समीक्षा मिलने के बावजूद, ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सलाम' को बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (10 फरवरी) को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई, जिससे इसकी शुरुआती कमाई 4.30 करोड़ रुपये की तुलना में 3 करोड़ रुपये रह गई। इसके बाद, फिल्म की कुल कमाई अब भारत में 6.55 करोड़ रुपये हो गई है।

महत्वपूर्ण संदेश देती है फिल्म

विष्णु विशाल, विक्रांत और रजनीकांत स्टारर निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत की 'लाल सलाम' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो लोगों को एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश देती है। 'लाल सलाम' की टक्कर बॉलीवुड फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' और रवि तेजा की तेलुगु फिल्म 'ईगल' से हुई थी। हालांकि, वो 2 फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं दिखा सकीं। लाल सलाम की तमिल ऑक्यूपेंसी टोटल 29.05 प्रतिशत देखी गई और इस बीच तेलुगु ऑक्यूपेंसी 15.93 फीसदी रही।

रजनीकांत की बेटी ने किया डायरेक्ट

फिल्म को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में नजर आए हैं और रजनीकांत का फिल्म में कैमियो है। फिल्म में रजनीकांत का कैमियो है ये बात उनके फैंस को पता चल गई है जिसकी वजह से इसे लेकर बज उतना नहीं है जितना उनकी फिल्मों को लेकर होता है। लाल सलाम की कमाई पर इस वजह से पहले दिन असर पड़ सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म पहले कुछ खास कमाल नहीं दिखाने वाली है।

फिल्म की स्टार कास्ट

लाल सलाम की बात करें तो इसमें विष्ण विशाल और विक्रांत के साथ विग्नेश, लिविंगस्टोन, सेंथिल, जीविता, के एस रविकुमार और थांबी रमैया सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं। ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। स्पोर्ट्स की आड़ में फिल्म में सत्ता का खेल दिखाया गया है।

Read more about: lal salaam rajinikanth bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X