लैला मजनू बॉक्स ऑफिस: OPENING के साथ औंधे मुंह गिरा साजिद अली का ये डेब्यू

Recommended Video

Laila Majnu First Day Collection: Tripti Dimri, Avinash Tiwari SHINE at the box office FilmiBeat

साजिद अली की डेब्यू फिल्म लैला मजनू का रिज़ल्ट आ चुका है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक फीकी शुरूआत की है। साजिद, इम्तियाज़ अली के भाई हैं और इसलिए फिल्म का जमकर प्रमोशन किया गया। लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2 से 2.5 करोड़ की ओपनिंग लेकर आएगी।

फिल्म सीधा सीधा रोमांस ड्रामा है जो कि लैला मजनू की लोक कथा पर बना हुआ है। फिल्म में किरदारों का नाम भी नहीं बदला गया है। लैला और मजनू, दोनों का रोमांस कश्मीर की वादियों में परवान चढ़ेगा। लेकिन दर्शकों को ये रोमांस, कश्मीर की वादी जितना ही ठंडा लगा।

laila-majn-box-office-collection-day-1-friday

साजिद अली के इस रोमांस ड्रामा को इम्तियाज़ अली के साथ एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म 15 करोड़ के बजट पर बनी है। लैला मजनू की ये कहानी इम्तियाज़ अली ने ही लिखना शुरू की थी लेकिन साजिद अली ने इसे पूरा किया। उनके निर्देशन में इम्तियाज़ अली की झलक भी साफ दिखाई देती है।
[Video: दिशा पटानी का धमाकेदार डांस वायरल]

ये तो तय है कि लैला मजनू, अपना बजट नहीं निकाल पाएगी और बॉक्स ऑफिस को एक और फ्लॉप फिल्म मिलेगी। लेकिन ये ज़रूर है कि जिस हिसाब से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ ठीक ठाक आने के बाद फिल्म थोड़ी सी तेज़ी पकड़ सकती है।

देखिए, प्रचलित कथाओं पर बनी बॉलीवुड फिल्में -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X